फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Forest department alert due to rumor of leopard in Kosli

Rewari: कोसली में तेंदुए के अफवाह से वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों ने लिलोढ़ गांव में तेंदुआ देखने का किया दावा

Wed, 31 Jan 2024 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 12:26 AM IST
सार

अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल नहीं भेज रहे हैं। लोगों को डर है कि कहीं तेंदुआ उन पर हमला न कर दे। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को लेकर फिलहाल किसी तरह की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Rewari: Forest department alert due to rumor of leopard in Kosli
सांकेतिक तस्वीर तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के कोसली में तेंदुए को लेकर फैली अफवाह के बाद वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ चुका है। दूसरी तरफ क्षेत्र के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। लोग खेतों में जाने से काफी डर रहे हैं।  

विज्ञापन

गांव लिलोढ़ में ग्रामीणों ने दावा किया गया है कि खेत में तेंदुआ देखा गया है जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था। उसके बाद से ही गांव में एकदम से माहौल बदल चुका है।
विज्ञापन


लोग खेतों में जाने पर कई बार सोच रहे हैं। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है कि कोई दूसरा जानवर देख लिया हो। जो भी हो मगर स्थिति इतना तनावपूर्ण बनी हुई है। बच्चों को घर से दूर खेलने के लिए नहीं भेजा जा रहा है। स्कूल में अगर बच्चे जा भी रहे हैं तो छोड़ने के लिए माता-पिता साथ में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और कोसली क्षेत्र का बताया जा रहा था। वन विभाग ने इसे अफवाह बताया था। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को लेकर फिलहाल किसी तरह की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। तेंदुआ दिखता है तो इसकी जानकारी कार्यालय में दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed