फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Deependra Hooda targeted BJP in Kosli

Rewari: दीपेंद्र हुड्डा बोले- बीजेपी के इशारे पर वोटकाटू पार्टियां व आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरे

Wed, 18 Sep 2024 05:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 05:02 PM IST
सार

दीपेंद्र हुड्डा बोले कि 10 साल में बीजेपी ने प्रदेश को विकास की पटरी से उतारा है। उन्होंने कहा कि केवल होर्डिंग लगाने से विकास नहीं होता।

विज्ञापन
Rewari: Deependra Hooda targeted BJP in Kosli
दीपेंद्र हुड्डा संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली में रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश यादव की रैली में लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के इशारे पर वोट काटू पार्टियां व आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, मतदाता सावधान रहें।

विज्ञापन


आजाद या अन्य दलों के प्रत्याशियों का कोई भरोसा नहीं की चुनाव के बाद वे कहां जाएंगे। बीजेपी ने इनेलो, जेजेपी, हलोपा समेत आजाद उम्मेदवारों से वोट काटू के रूप में समझौता कर लिया है और इन्हें अपनी बी-टीम बनाकर हरियाणा की जनता को फिर से धोखा देने की साजिश रची है। बीजेपी जनभावना का सौदा करने वाली पार्टी है।
विज्ञापन


हरियाणा में कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से और जेजेपी, इनेलो व आजाद उम्मीदवारों का मुकाबला नोटा से होगा। 10 साल में बीजेपी ने प्रदेश को विकास की पटरी से उतारा, केवल होर्डिंग लगाने से विकास नहीं होता है। आगे कहा कि गत लोकसभा चुनाव में जेजेपी और इनेलो का मुकाबला नोटा से था और ये दोनों पार्टियां नोटा से भी हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed