फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Cyber cell recovered 40 smartphones in three months and handed them over to the owners

Rewari: साइबर सेल ने तीन माह में 40 स्मार्टफोन बरामद कर मालिकों को सौंपें

Mon, 01 Jul 2024 06:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 06:03 PM IST
सार

गुम हुए फोन को पाकर मोबाइल मालिक खुश नजर आए और पुलिस के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
Rewari: Cyber cell recovered 40 smartphones in three months and handed them over to the owners
स्मार्टफोन बरामद कर मालिकों को सौंपें - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में साइबर सेल की टीम ने 90 दिन के अंदर करीब 7 लाख 59 हजार 990 रुपये के 40 स्मार्टफोन बरामद कर उनके असल मालिकों को सौंपे हैं। बरामद ज्यादातर मोबाइल फोन की कीमत बाजार में 14 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की है।

विज्ञापन


साइबर सेल के इंचार्ज एएसआई संदीप कुमार ने मोबाइल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर उन्हें बरामद किए गए मोबाइल फोन सौंपे गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में गुम मोबाइल को ढूंढ कर उनके मालिकों को लौटाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस की साइबर सेल ने 2022 में करीब 35 लाख 80 हजार 522 रुपये के 216 स्मार्ट मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके मालिकों के हवाले किए। वर्ष 2021 में करीब 8 लाख 49 हजार 347 रुपये के 58 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों के हवाले किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन गुम होने पर करें ये कार्य
एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि घर से बाहर जाते समय मोबाइल फोन को संभाल कर रखें। अगर मोबाइल गुम हो जाता है तो तुरंत मोबाइल फोन की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसमें मौजूद सिम कार्ड को बंद करवाएं। फिर मोबाइल फोन को ट्रेस करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed