फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari city will soon get rid of railway gates

रेवाड़ी शहर को जल्द मिलेगा रेलवे फाटकों से छुटकारा

Sat, 09 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rewari city will soon get rid of railway gates
रेवाड़ी शहर के लिए नासूर बन चुके रेलवे फाटकों से अब शहरवासियों को जल्द ही छुटकारा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयासों से शहर के लिए नासूर बन चुके रेवाड़ी-नारनौल-रींगस रेल लाइन पर फाटक संख्या 3, रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-सादुलपुर रेलवे लाइन फाटक संख्या 59 पर रोड और ब्रिज बनाने की अनुमति रेलवे बोर्ड की ओर से दे दी गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय रेलवे मंत्री से मुलाकात की है। उन्हें क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग से अवगत करवाते हुए कहा था कि करीब 2 वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से का पैसा देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी मंत्रालय की ओर से इस कार्य को हरी झंडी प्रदान करते हुए रेलवे बोर्ड को इसकी मंजूरी के लिए भेजा था। 2 दिन पूर्व भी रेल मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के कार्यालय को सूचना दी गई कि फाटक संख्या 3 व रेलवे फाटक संख्या 59 ए पर बनने वाले ओवरब्रिज को बनाने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने प्रदान कर दी है। रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने के बाद महेंद्रगढ़ की ओर से व कोसली की ओर से आने वाले लोगों का सफर आसान हो सकेगा। इस फाटक के बंद होने से रेवाड़ी शहर के कॉलोनियों के लाखों लोग प्रभावित थे।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत ने कहा कि वे रेवाड़ी शहर की सूरत को बदलने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी का नतीजा है कि रेलवे विभाग की ओर से पिछले दिनों शहर के डबल फटक अंडर पास का तोहफा मिला था और अब जनता को यह समर्पित भी किया जा चुका है। राव ने कहा कि शहर के नासूर बन सके फाटक संख्या 61 भाड़ावास फाटक पर ओवरब्रिज व अंडरपास की मंजूरी काफी जद्दोजहद के बाद मिली थी। इस फाटक पर भी रेलवे की ओर से जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सॉयल टेस्टिंग व पिलर बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। रेलवे विभाग का टेंडर नवंबर माह तक तकनीकी मंजूरी ले लेगा। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के आउटर बाईपास का निर्माण कार्य जोरों पर है और वर्ष 2022 में शहर को आउटर बाईपास की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed