फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewarded accused arrested in oil theft case

Rewari News: तेल चोरी के मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rewarded accused arrested in oil theft case
फोटो : 16पकड़ा गया आरोपी सूर्य प्रकाश उर्फ मोनू। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीआईए-1 रेवाड़ी के इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मुद्रा-पानीपत पाइप लाइन के रेवाड़ी-पानीपत सेक्शन से तेल चोरी करने के मामले में एक पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूपी के जिला इटावा के गांव राजपुर निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन रेवाड़ी के सहायक प्रबंधक सचेत यादव ने शिकायत में बताया था कि 28 फरवरी 2024 को उनकी मुद्रा-पानीपत पाइप लाइन के रेवाड़ी-पानीपत सेक्शन पर गश्त करते समय गार्ड राधेश्याम को गांव भाड़ावास की सीमा में कच्चा तेल गिरा मिला था। सूचना पर उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो गांव भाड़ावास की सीमा में किसी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रेवाड़ी-पानीपत सेक्शन पाइप लाइन को क्षति पहुंचा कर तेल चोरी किया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में पांच आरोपी अवधेश उर्फ दीपू, भारत, शिवराज, मुकेश व अभिषेक उर्फ पिन्टू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले सूर्य प्रकाश उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed