फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired policeman left his bag full of jewellery in auto, traffic police found it

Rewari News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का आभूषणों से भरा बैग ऑटो में छूटा, ट्रैफिक पुलिस ने ढूंढ निकाला

Tue, 10 Feb 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Retired policeman left his bag full of jewellery in auto, traffic police found it
आभूषणों से भरा बैग लौटाती पुलिस की टीम। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : टेडी खरीदने युवक.। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड कर्मचारी का आभूषणों से भरा बैग ऑटो में छूट गया। ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और इमानदार ऑटो चालक की बदौलत एक घंटे के भीतर आभूषणों से भरा बैग सुरक्षित मिल गया। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण रखे थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी चेतराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के घर जसवंत नगर आए थे। सोमवार को वे सहारनपुर लौटने के लिए ऑटो में सवार होकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें पता चला कि आभूषणों से भरा बैग ऑटो में ही छूट गया है।
विज्ञापन

बैग में सोने-चांदी के कीमती जेवरात थे, जिससे वे काफी परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। चेतराम ने बताया कि सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने शहर के ऑटो चालकों को अलर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तत्परता के चलते ऑटो चालक रामकिशन ने अपने ऑटो की जांच की, तो उसे ऑटो की छत पर एक बैग दिखाई दिया। इसके बाद वह स्वयं ऑटो लेकर ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचा और बैग पुलिस को सौंप दिया।

---------
बैग के अंदर रखे आभूषण सुरक्षित मिले
ट्रैफिक पुलिस ने बैग के मालिक को बुलाकर बैग की जांच करवाई। जांच में बैग के अंदर रखे सभी आभूषण सुरक्षित पाए गए। इसके बाद बैग उसके असली मालिक को सौंप दिया गया। चेतराम ने बताया कि वह स्वयं पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं और उनका खोया हुआ सामान वापस मिल जाना राहत की बात है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और ईमानदार ऑटो चालक की जमकर सराहना की।
-------------

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने शहर के ऑटो चालकों को अलर्ट किया। बैग सुरक्षित लौटाया जा चुका है। -बलवंत, निरीक्षक, यातायात पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed