फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired employee cheated of Rs 13 lakh in the name of share trading

Rewari News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारी से 13 लाख रुपये की ठगी

Sat, 15 Feb 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 15 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Retired employee cheated of Rs 13 lakh in the name of share trading
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 13 लाख रुपये ठग लिए। मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव रामगढ़ निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह इफको के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका टेलीग्राम पर आर्ट ऑप्शनल ट्रेनिंग ग्रुप ऑपरेट करने वाले धनश्याम यादव से सम्पर्क हुआ। उन्होंने शेयर ट्रेडिंग के लिए एक महिला का मोबाइल नंबर देकर बताया कि वह ग्रुप में ट्रेडिंग टिप्स देती हैं। जब उन्होंने महिला से बात की तो उसने उनको ग्रुप ज्वाइन करा दिया। इसके बाद ठग से रोजाना टॉस्क देकर शेयर ट्रेडिंग कराते रहे और पैसे लेते रहे और कहा कि जिस दिन मार्केट ओपन होगा उस दिन शेयर के रेट डबल हो जाएंगे। फिर उसे रोजना आईपीओ खरीदने की कहते रहे और अपनी मर्जी से आईपीओ अलॉट कर देते और उसकी कीमत 5 लाख 62 हजार से अधिक दशार्ते थे। ठगों ने एक बार 12 लाख 60 हजार व दूसरी बार 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे ब्लॉक कर दिए। ठगों ने कहा कि 5 लाख 62 हजार रुपये और जमा कराने पर उसके सारे पैसे वापस मिलेंगे। अपने साथ फ्रॉड होने का पता चलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed