फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Residents protested against the alleged use of substandard construction materials in the street.

Rewari News: गली में निम्न स्तर की निर्माण सामग्री लगाने का आरोप, जताया विरोध

Mon, 15 Dec 2025 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Residents protested against the alleged use of substandard construction materials in the street.
फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर स्थित हरि नगर में किया जा रहा नाली बनाने का कार्य। स्रोत: पाठक
गन्नौर। हरि नगर के लोगों ने वार्ड नंबर छह में चल रहे गलियों व नालियों के निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। लोगों ने विरोध करते हुए नपा प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की है। पार्षद अजय, कॉलोनीवासी सोनू, रवि, दीपक, नरेंद्र का कहना है कि निजी स्कूल के पीछे नगर पालिका की ओर से गलियों व नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार नाली बनाने में निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार को निर्माण कार्य में कोताही न बरतने को कई बार कहा गया, लेकिन वह अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह काम चलता रहा तो गलियां व नालियां जल्द ही टूट जाएंगी और सरकारी पैसों का दुरुपयोग होगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ठेकेदार के काम को रुकवा कर निर्माण कार्यों की जांच करवाई जाए और दोषी मिलने पर ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यदि प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो वह खुद ठेकेदार का काम रुकवा देंगे और इसकी शिकायत सीएम विंडो पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नपा सचिव प्रदीप खरब ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और ठेकेदार को उच्च स्तर की सामग्री प्रयोग करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed