फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Reservation facility started at Jatusana railway station, people got relief

Rewari News: जाटूसाना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई आरक्षण सुविधा, लोगों को मिली राहत

Fri, 31 Oct 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Reservation facility started at Jatusana railway station, people got relief
जाटूसाना रेलवे स्टेशन - फोटो : udhampur news
कोसली। जाटूसाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। अब स्टेशन पर रेलवे टिकट आरक्षण (बुकिंग) की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें टिकट बुक कराने के लिए कोसली या रेवाड़ी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जाटूसाना रेलवे स्टेशन के पास आईटीबीपी का ट्रेनिंग सेंटर है, साथ ही यह इलाका सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिक रहते हैं, जिन्हें टिकट आरक्षण के लिए पहले कोसली या रेवाड़ी स्टेशन तक जाना पड़ता था। इससे न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता था।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि आरक्षण सुविधा शुरू होने से अब उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। लोगों ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जाटूसाना जैसे ग्रामीण क्षेत्र में यह सुविधा शुरू होना एक बड़ी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्टेशन से न केवल सामान्य टिकट बल्कि लंबी दूरी की ट्रेनों के आरक्षण टिकट भी बुक किए जा सकेंगे। इससे जाटूसाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य सेवाएं भी शुरू करने की योजना है।



अग्रिम टिकट बुकिंग यहां से करवा सकते हैं : स्टेशन मास्टर
स्टेशन मास्टर कंवर लाल ने बताया कि स्टेशन पर आरक्षण सुविधा शुरू कर दी गई है और यात्री अब किसी भी ट्रेन की अग्रिम टिकट बुकिंग यहां से करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधा शुरू होने से आम जनता, विद्यार्थियों और सैनिक परिवारों को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed