फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Resentment Grows Among Locals Over Delays in Service Road Construction

Rewari News: सर्विस रोड निर्माण में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में बढ़ी नाराजगी

Thu, 02 Apr 2026 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Resentment Grows Among Locals Over Delays in Service Road Construction
विधायक लक्ष्मण यादव से मुलाकात के लिए पहुंचे लोग। स्रोत : स्थानीय नागरिक
रेवाड़ी। भाड़ावास रोड ब्रिज (एलसी 61ए) के सर्विस रोड निर्माण में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक लक्ष्मण यादव से मिला और जल्द समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि सर्विस रोड के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया काफी समय से लंबित है जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पुल के पास रोजाना जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए बजट भी आवंटित किया जा चुका है। इसके बावजूद 20 मार्च की तय समय-सीमा बीत जाने के बाद भी न तो निजी जमीन की खरीद प्रक्रिया पूरी हो पाई है और न ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो सका है। इससे स्थानीय लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में नवरत्न मास्टर, जय सिंह, राम लाल सोनी, सुरेंद्र कुमार नंबरदार, मनीष यादव और देवेंद्र जांगड़ा शामिल रहे। उन्होंने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं और प्रशासनिक स्तर पर आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की।

इस पर विधायक लक्ष्मण यादव ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed