{"_id":"67195d0a66862e15e50c013a","slug":"report-the-drug-dealer-to-the-police-rewari-news-c-198-1-rew1001-210885-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मादक पदार्थ के कारोबारी की सूचना पुलिस को दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मादक पदार्थ के कारोबारी की सूचना पुलिस को दें
Thu, 24 Oct 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 23रेवाड़ी। थाना कोसली में डीएसपी कोसली विद्यानन्द ने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के
रेवाड़ी। थाना कोसली में डीएसपी कोसली विद्यानंद ने बुधवार को क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में लोगों को मादक पदार्थ के खिलाफ जागरूक करना और महिला विरुद्ध अपराधों को रोकने, मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई करने बारे था।
डीएसपी कोसली ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाए। युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं। प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा इलाके का नाम रोशन करें। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा। इसके आलावा सभी पंचायतों को खेलो का आयोजन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ बेचने वालों की असली जगह जेल है। इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दें। पुलिस कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर कोसली थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चंद, इंचार्ज अपराध शाखा-3 कोसली एसआई सुभाष चंद व नाहड चौकी इंचार्ज एएसआई संजय कुमार भी मौजूद रहे।