फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Removed 20 thousand rupees from the pocket of the elderly

Rewari News: बुजुर्ग की जेब से निकाले 20 हजार रुपये

Mon, 05 Dec 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Removed 20 thousand rupees from the pocket of the elderly
कोसली। बाइक सवार दो युवकों ने बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे बुजुर्ग को आगे छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही आरोपियों ने बुजुर्ग को बीच रास्ते में ही उतार दिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भाकली निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे एसबीआई से 40 हजार रुपये निकले थे। इसमें से 20 हजार रुपये उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में जमा करा दिए थे। उन्होंने बताया कि जब वह पैदल घर की ओर से जा रहे थे। उस समय उनके पास 20 हजार रुपये थे। वह जब घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनको उन्हें आगे तक छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया और उनकी जेब से रुपये भी चोरी कर लिए। इसके बाद युवकों ने बुजुर्ग को बीच रास्ते में ही उतार कर भाग गए। कोसली थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोसली थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed