फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Religion's opium is being distributed in the country: Rakesh Tikait

देश में धर्म की अफीम बांटी जा रही : राकेश टिकैत

Sat, 27 Aug 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Religion's opium is being distributed in the country: Rakesh Tikait
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और महासचिव युद्धबीर सिंह ने बावल स्थित किसान नेता रामकिशन महलावत के फार्म हाउस पर किसानों के साथ बैठक की। इस दौरान टिकैत ने कहा कि देश में धर्म की अफीम बांटी जा रही है। युवाओं को धर्म का नशा देकर उन्हें सांप्रदायिकता की भट्टी में झोंका जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर युद्धबीर ने कहा कि सरकार को गलत लोग चला रहे हैं जिनका जनता से कोई मतलब नहीं। वे साम, दाम दंड, भेद अपनाकर सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं। उन्होंने किसानों को संगठित होने का आह्वान किया। उधर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में बड़े आंदोलन की जरूरत है जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने किसानों को कहा कि ट्रैक्टर तैयार रखें। कभी भी आंदोलन शुरू करना पड़ सकता है। लोग संगठित होकर रहे, सरकार अनेक संगठन बनाकर झूठे प्रचार कर रही है। उन्होंने राजस्थान जाने से पहले बॉर्डर पर शहीदों की मिट्टी को नमन किया गया। कार्यक्रम में रामकिशन महलावत, सरजीत, महेंद्र ककरावत, दीनदयाल, दाताराम, कालूराम सोनी, उमेद प्राणपुरा, देवेंद्र टीकला, सुमेर बनीपुर व भाकियू के जिला अध्यक्ष भजनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed