Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Relief... leopard synonymous with terror caught in college campus

Rewari News: राहत...कॉलेज परिसर में पकड़ा गया आतंक का पर्याय तेंदुआ

Mon, 20 Oct 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Relief... leopard synonymous with terror caught in college campus
फोटो: 18रेवाड़ी। बावल राजकीय महाविद्यालय में रात के समय सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ। संवाद - फोटो : अमहट-भादर मार्ग को चौड़ा बनाने का चल रहा काम।
बावल (रेवाड़ी)। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर में उगी झाडि़यों में पांच दिनों से छिपा आतंक पर्याय बना तेंदुआ रविवार की रात पकड़ लिया गया। कॉलेज के सीसीटीवी के फुटेज में चार दिन तेंदुआ कैद हुआ था। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

तेंदुए के डर से आसपास के लोगों ने रात में घरों से निकलना बंद कर दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और गुरुग्राम की पांच सदस्यीय रेस्क्यू टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। कॉलेज के पिछले हिस्से में पिंजरा रखकर उसमें शिकार रखा गया था।
विज्ञापन

तेंदुआ रात में शिकार के लिए निकलता था और दिन में झाडि़यों में छिपा रहता था। रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे तेंदुआ शिकार की तलाश में निकला। वह पिंजरे में रखे गए जानवर का शिकार करने के प्रयास में था कि पिंजरे में फंस गया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग तेंदुए को देखने के लिए जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों को इस बात का भय था कि दीपावली की रात आतिशबाजी से तेंदुआ डर जाएगा और कई दिनों तक नहीं निकलेगा जिससे लोगों को अधिक समय से डर के साये में जीना पड़ेगा।
स्थानीय निवासी प्रशांत, विवेक और राजदीप ने बताया कि तेंदुए के डर से लोगों ने रात में घरों से निकलता बंद कर दिया है। लोगों में डर बना है कि कहीं रात में निकलने पर तेंदुआ हमला न कर दे। तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए ताकि लोग भयमुक्त हो सकें।
यह तेंदुआ 15 अक्तूबर की देर रात पहली बार देखा गया था। कुत्तों की संख्या कम होने और कॉलेज परिसर में मृत कुत्ते पड़े होने से संदेह हुआ था और जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो रात में कॉलेज परिसर में तेंदुआ घूमता नजर आया था।
इसकी जानकारी राजकीय महाविद्यालय प्रशासन ने वन विभाग दी थी।



इसके बाद वन विभाग ने कॉलेज परिसर को सील कर दिया था। गुरुग्राम से पांच सदस्यीय रेस्क्यू टीम बुलाई गई थी। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने कॉलेज के पिछले हिस्से में पिंजरा लगाया गया था। तबसे लगातार तेंदुए पर नजर रखी जा रही थी। सीसीटीवी कैमरे में तेेंदुआ 4 बार कैद हो चुका था।



रविवार को तहसीलदार श्याम सुंदर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उनके साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।
रात में सक्रिय होता था तेंदुआ
वन विभाग के डिप्टी रेंजर शिवचरण ने बताया था कि जब तेंदुआ का पेट भरा होता है और उसे पानी मिल जाता है तो वह दिनभर सोता रहता है। तेंदुआ रात में सक्रिय होता है और शिकार की तलाश में निकलता है। अभी तक तेंदुआ दिन में किसी को दिखाई नहीं दिया है लेकिन रात में कई बार वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इस बार बारिश अधिक होने से इलाके में जंगली पेड़ और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे क्षेत्र में एक तरह का छोटा जंगल बन गया है। तेंदुआ झाड़ियों में छिपा है। एहतियात के तौर पर एक शिकारी को छोड़ा है। पिंजरा भी लगाया गया है। देर रात तेंदुए के पकड़े जाने पर वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली।



वर्जन



तेंदुआ के पकड़ने जाने से लोगों को राहत मिली है। दीपावली के बाद कॉलेज खुलने पर विद्यार्थी बेखौफ होकर पढ़ाई कर सकेंगे। कर्मचारी भी भयमुक्त हो गए हैं।-नमिता सिंह, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed