फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Relief from the sun, weather will change again due to western disturbance

Rewari News: धूप से मिली राहत, पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम

Fri, 06 Feb 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Relief from the sun, weather will change again due to western disturbance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में वीरवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से फिर मौसम बदलने के आसार है।
जिले का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, वहीं अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 दर्ज किया गया। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार जिले में मौसम आमतौर पर 10 फरवरी तक परिवर्तनशील बना रहेगा। दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 और 7 फरवरी को आंशिक बादल छाने और तेज हवा चलने के आसार हैं। 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 फरवरी की रात और 10 फरवरी को बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा अलसुबह और देर रात के समय कहीं-कहीं धुंध छाए रहने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed