फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   reletive rared fir bhiwani

रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप

Sat, 19 Dec 2020 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
reletive rared fir bhiwani
खोल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने ही रिश्तेदार पर लंबे समय से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी भिवानी का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि भिवानी निवासी उसके एक रिश्तेदार का घर पर आना-जाना था। जब वह नाबालिग थी उस समय आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कई बार उसके साथ धमकी देकर दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता वर्तमान मे बालिग हो चुकी है। महिला थाना पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने तथा धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed