फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Registrar inspected the university

Rewari News: कुलसचिव ने किया विश्वविद्यालय का निरीक्षण

Wed, 12 Feb 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Registrar inspected the university
फोटो : 08विश्वविद्यालय में निरीक्षण करते कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह। स्रोत : विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने विश्वविद्यालय के राव तुला राम भवन, सरदार पटेल भवन, यूआईईटी भवन के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया।
उन्होंने वाणिज्य विभाग, प्रबंधन विभाग, समाज कार्य विभाग, राजनीति विज्ञान विभाग, अर्थशास्त्र विभाग, हिंदी विभाग, इतिहास विभाग, सामान्य शाखा, अकादमी शाखा, वित्तीय शाखा, कॉलेज शाखा का निरीक्षण करते हुए विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भी वार्तालाप की। सभी विभागाध्यक्षों ने विश्वविद्यालय गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह कहा कि कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगार परक है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त कुलसचिव ने विश्वविद्यालय की सफाई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों से एकजुटता के साथ विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर प्रोफेसर संजय हुड्डा, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. विकास बत्रा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. भारती, डॉ. रविंदर, डॉ. सरला, श्रीमती ममता यादव, एसडीई श्री सुरेंद्र सिंह, कैप्टन मुकेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed