फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Regarding the Dharuhera Municipal Council elections, a recommendation has been made to allocate a party ticket to the Chairperson candidate while having the councilor candidates contest without a party symbol.

Rewari News: धारूहेड़ा नपा चुनाव को लेकर चेयरमैन को टिकट व पार्षदों को बिना सिंबल लड़ाने की सिफारिश

Sat, 18 Apr 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Regarding the Dharuhera Municipal Council elections, a recommendation has been made to allocate a party ticket to the Chairperson candidate while having the councilor candidates contest without a party symbol.
​टिकट को लेकर मंथन करते भाजपा पदाधिकारी। स्रोत : प्र‌वक्ता - फोटो : 1
धारूहेड़ा। नगरपालिका धारूहेड़ा के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशियों के चयन पर गहन मंथन जारी है। चुनाव को रणनीतिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें चेयरमैन पद के लिए पार्टी के चुनाव निशान पर उम्मीदवार उतारने और पार्षदों को बिना पार्टी टिकट के चुनाव लड़वाने की सिफारिश हाईकमान को भेजी गई है।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव को स्थानीय समीकरणों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। चेयरमैन पद के लिए तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है जिन पर विशेष रूप से मंथन किया जा रहा है। इन नामों को लेकर संगठन स्तर पर फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चेयरमैन पद पर पार्टी निशान के साथ चुनाव लड़ाने से संगठनात्मक एकजुटता बनी रहेगी जबकि पार्षदों को बिना टिकट मैदान में उतारने से स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा और आंतरिक असंतोष भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछली बार धारूहेड़ा से कंवर सिंह चेयरमैन चुने गए थे, उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। एसके बाद भाजपा का दामन थामा था। यहां पर चुनाव सिंबल पर नहीं हुए थे जबकि इस बार सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी है।
---------------
अंतिम निर्णय हाईकमान लेगा
बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी संभावित उम्मीदवारों की सामाजिक स्वीकार्यता, संगठन में सक्रियता, जनाधार और जीत की संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। अंतिम निर्णय हाईकमान द्वारा लिया जाएगा जिसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी। भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से संगठन की अनुशासनात्मक मर्यादा बनाए रखने और अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है।
-----------

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में चुनाव प्रभारी मंत्री राजेश नागर, चुनाव सह प्रभारी कमल यादव, जिला प्रभारी नसीम अहमद, जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कृष्ण कुमार चेयरमैन, पीपीपी चेयरमैन डॉ. सतीश खोला, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हुक्मचंद यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील यादव मूसेपुर, सिंहराम महलावत, जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल व जिला महामंत्री कुलदीप चौहान सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।


-----------




कांग्रेस भी टिकट के बंटवारे को लेकर मंथन
कांग्रेस भी टिकट के बंटवारे को लेकर मंथन कर रही है। 2 से 3 दिन में फैसला हो जाएगा कि किसे चेयरमैन की टिकट मिलेगी। हाल ही में दिल्ली में एक बैठक कांग्रेस नेताओं की हुई थी। इसके बाद टीम का गठन कर आगामी रणनीति तैयार की जा रही है। लोगों की निगाहें टिकट वितरण पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed