फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Red Cross's spirit of service and dedication is exemplary: DC

रेडक्रॉस का सेवा भाव और समर्पण अनुकरणीय : डीसी

Sat, 09 May 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 09 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Red Cross's spirit of service and dedication is exemplary: DC
रक्तदाता को बैज लगाते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रेडक्रॉस का सेवा भाव और समर्पण हम सबके लिए अनुकरणीय है। विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को रेडक्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनैंट की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युद्ध में घायल सैनिकों और नागरिकों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस एक इंटरनेशनल संस्थान है, जो महामारी, प्राकृतिक आपदा, युद्ध और इमरजेंसी में बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करती है।
विज्ञापन

इस संस्था के गठन का मकसद ही किसी भी हालात में मानवता की सेवा करना है। रेडक्रॉस ने हमेशा ही मानवता की रक्षा के लिए तत्पर होकर काम किया है।

डीसी ने कहा कि यह दिन स्वयंसेवकों और कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है जो संघर्षों, प्राकृतिक आपदाओं और स्वास्थ्य आपात स्थितियों के दौरान मानव-सहायता प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन का उद्देश्य मानवता, सेवा और मदद की भावना को बढ़ावा देना है। यह दिन रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़े लोगों को सम्मान देने के लिए भी मनाया जाता है, जो युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और संकट के समय किसी भी भेदभाव के लोगों की सहायता के बिना करते हैं।


डीसी अभिषेक मीणा ने मानवता में एकता थीम पर आधारित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर दिव्यांगों और वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed