फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Recovery rate reached 97.71 percent in the district

सुघरने लगे हालात : रेवाड़ी में कोरोना का रिकवरी रेट 97.71 प्रतिशत पहुंचा

Tue, 08 Jun 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Recovery rate reached 97.71 percent in the district
रेवाड़ी। कोरोना की दूसरी लहर में ढाई सौ से अधिक लोगों की मौत से घबराए जिले के लोगों के लिए राहत की बात है। जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 97.71 प्रतिशत पर पहुंच गया है। मंगलवार को भी 17 लोगों ने कोरोना का मात दी है। हालांकि 19 नए संक्रमित भी मिले हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की सीएससी एवं पीएचसी में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 278367 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से मंगलवार को मिले 19 नए संक्रमितों मरीजों की संख्या बढ़कर 19999 पर पहुंच गई है। वहीं मंगलवार को 17 लोगों ने कोरोना का मात दी है, जिससे अब जिले में 19542 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल 205 कोरोना के एक्टिव मामले हैं और उनकी हालत में सुधार है। अब तक जिले में 252 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 1619 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिले में 27 नागरिक ब्लैक फंगस से ग्रस्त मिले हैं। जिसमें से 2 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

2036 लोगों को लगाया गया टीका
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिला में टीकाकरण प्रक्रिया तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग द्वारा 1726 डोज दी गई। जिले में अभी तक 235029 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के कई जगहों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली व नाहड़ अस्पताल में 50 लोगों का टीकाकरण
कोसली अस्पताल के एसएमओ डॉ. चितरंजन ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ और कोसली नागरिक अस्पताल में टीकाकरण और सैम्पलिंग का कार्य जारी रहा। नाहड़ सीएचसी के तहत 295 लोगों की कोरोना जांच की गई, जबकि दोनों संस्थानों में 50 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम होशियार सिंह नियमित रूप से फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 45 साल से ऊपर के 30 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिनमें 28 नागरिकों को टीके की पहली डोज दी गई। जबकि एक व्यक्ति को दूसरी डोज दी गई। दो फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। दूसरी ओर सीएचसी नाहड़ के एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि सीएचसी नाहड़ में 45 से ज्यादा आयु वर्ग के 20 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। वहीं कुल 295 लोगों की कोरोना जांच की गई। उन्होंने बताया कि कोविड प्रभारी डॉ. राजीव और डॉ. प्रीति की टीम ने 20 नागरिकों का टीकाकरण किया। वहीं डॉ. सचिन, मोहित, स्टाफ नर्स नमिता, दीपक गर्ग की टीम ने 64 आरटीपीसीआर और 50 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए। वहीं डॉ. मंजूलता और मनीष की टीम ने गांव कोहराड़ और भड़ंगी में ग्रामीणों के कोरोना से बचाव के लिए टेस्ट किए। पीएचसी बव्वा और गुड़ियानी में क्रमश: 68 और 85 आरटीपीसीआर और 6 और 22 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed