फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Recovery of 23 thousand by challaning 7

7 का चालान कर 23 हजार की राशि वसूली...

Tue, 09 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Recovery of 23 thousand by challaning 7
पुरानी सब्जी मंडी बाजार से तख्त उठाते नप कर्मचारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही जारी है। मंगलवार की सुबह नप कर्मचारियों ने पुरानी अनाज मंडी में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए मेज व तख्त जब्त किए। साथ ही 7 दुकानदारों के चालान कर करीब 23 हजार की राशि वसूली। पीली पट्टी खींचने के बाद भी अतिक्रमणकारी सड़क पर कब्जा जमाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों को काबू करने के लिए नप की ओर से दुकानों के सामने पीली पट्टी खींची गई थी। पीली पट्टी से आगे दुकानदार अपना सामान नहीं लगा सकते। दो से तीन फीट दुकानों के आगे जगह दी गई है, लेकिन अतिक्रमणकारियों को इससे संतुष्टि नहीं है। नप चेयरपर्सन के निर्देशानुसार अतिक्रमणकारियों को काबू में करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------------
नप की ओर से दायरा तय किए जाने के बाद भी अतिक्रमण हो रहा है। अतिक्रमणकारी केवल तब अपना सामान हटाते हैं जब नगर परिषद की टीम बाजारों में पहुंचती है। नप की टीम भी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर हार चुकी है। मंगलवार को अतिक्रमणकारियों के चालान काटे गए। नप टीम जब पहुंची तब भी सड़क पर कई फीट तक कब्जा था। ऐसा लग रहा है कि इन अतिक्रमणकारियों को काबू में करने के लिए नगर परिषद को अपनी टीम के कुछ सदस्य बाजार में ही छोड़ने होंगे तथा लगातार कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------------------------
अतिक्रमण शहर की सबसे पुरानी समस्या
बाजार में अतिक्रमण शहर की पुरानी समस्या है। नप की ओर से अभी तक काफी प्लान बनाए गए थे स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के बाद शहर के मुख्य बाजार का रास्ता 55 फीट से घटकर महज 5 से 7 फीट रह जाता है। नगर परिषद की ओर से अगले सप्ताह फुटपाथ व नाले का काम शुरू किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से बाजार के बीच बनाए जाने वाले फुटपाथ की चौड़ाई तीन से चार फीट होगी।
----------------------------------------------------------------------
अतिक्रमण पर लगेगी लगाम
बाजार में अतिक्रमण काफी बढ़ गया है। नप की ओर से फुटपाथ बनने के बाद अतिक्रमण पर लगाम लगेगी। शहर के सुंदरीकरण को लेकर नप अधिकारियों व चेयरपर्सन की ओर से काफी पर्यास किए जा रहे है। उम्मीद हे कि जल्द ही सड़कों पर अतिक्रमण कम होगा तो सड़के भी खुली नजर आएंगी। -विवेक ढींगड़ा, संरक्षक, गोकल बाजार ट्रेडर्स।

-----------------------------------------------------------------------
नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी
अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई जारी है। नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके अलावा रेहड़ी संचालकों के लिए वेंडिंग जोन की भी व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। ताकि उनका काम प्रभावित न हो। अगले सप्ताह बाजार में फुटपाथ व नाले को लेकर भी निर्माण कार्य शुरू होगा। -पूनम यादव, नप चेयरपर्सन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed