फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Reconstruction of Kosli overbridge completed at a cost of Rs 18 crore, awaiting inauguration

Rewari News: 18 करोड़ से कोसली ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण पूरा, उद्घाटन का इंतजार

Thu, 23 Oct 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Reconstruction of Kosli overbridge completed at a cost of Rs 18 crore, awaiting inauguration
कोसली में तैयार किया गया ओवरब्रिज। संवाद
जगदीश यादव
विज्ञापन

कोसली। शहर के बीचों-बीच करीब एक किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। इस परियोजना पर लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत आई है।
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है। अब इसके उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लंबे समय से बाधित यातायात व्यवस्था के सुधरने की उम्मीद में शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण का कार्य 18 अगस्त 2023 को शुरू किया गया था। पुराने पुल को तोड़े जाने के बाद शहर के लोग लगभग दो साल से लगातार असुविधाओं का सामना कर रहे थे। ओवरब्रिज के बंद होने से कोसली शहर दो भागों में विभाजित हो गया था। इसके कारण न केवल आम जनजीवन प्रभावित हुआ बल्कि शहर का व्यापार भी बुरी तरह ठप पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए लगभग सात किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इस दौरान कोसली-कनीना सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी पूरी तरह से टूट गई थी। शहर के व्यापारी, छात्र, कर्मचारी और किसान सभी को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।
कई बार विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारी वर्ग ने प्रशासन से निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग भी उठाई लेकिन काम बेहद धीमी गति से आगे बढ़ता रहा।

व्यापार ठप, कई व्यापारी हुए थे पलायन को मजबूर
ओवरब्रिज के बंद रहने से शहर के व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। बाजार में ग्राहकों की आवाजाही घटने लगी जिससे कारोबार ठप हो गया। व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। यहां तक कि कुछ व्यापारियों ने अपने व्यवसाय को बचाने के लिए शहर छोड़कर अन्य स्थानों पर पलायन तक कर लिया। पूरे शहर की आर्थिक गतिविधियां लगभग ठहर-सी गई थीं।

अब व्यापारियों में उम्मीद की नई किरण
अब जब ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो गया है तो शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों में खुशी की लहर है। व्यापार मंडल प्रधान सुभाष गर्ग ने कहा कि ओवरब्रिज के शुरू होने से शहर की व्यापारिक गतिविधियां फिर से गति पकड़ेंगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में स्थानीय व्यापार को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई में समय लगेगा लेकिन पुल के शुरू होने से शहर फिर से जीवंत हो उठेगा। उन्होंने कहा कि यह ओवरब्रिज न केवल शहर के लोगों के लिए सुविधाजनक रहेगा बल्कि आस-पास के गांवों के निवासियों के लिए भी राहत लेकर आएगा। किसान जो अपने माल को मंडी तक पहुंचाने में कठिनाई झेल रहे थे, अब सीधे इस पुल के माध्यम से आसानी से आ-जा सकेंगे।

यातायात और आम जनजीवन पर बड़ा असर
ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण के दौरान कोसली-कनीना मार्ग पर चलने वाली कई बस सेवाएं एक-एक करके बंद हो गई थीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी और परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। मंडी में आने वाले किसानों को भी माल ढुलाई में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई बार ट्रैक्टर और गाड़ियां घंटों तक जाम में फंसी रहती थीं। अब पुल के शुरू होने से शहर के दोनों हिस्से फिर से जुड़ जाएंगे और यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा। इससे न केवल आमजन को राहत मिलेगी बल्कि व्यापारिक और परिवहन गतिविधियां भी सामान्य हो जाएंगी।


वर्जन:
ओवरब्रिज का लगभग सारा कार्य पूरा कर लिया गया है। केवल कुछ छोटे-मोटे अंतिम कार्य शेष हैं जिन्हें अगले पखवाड़े तक पूरा कर लिया जाएगा। सुरक्षा जांच और अंतिम निरीक्षण के बाद ओवरब्रिज के उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी। -वीरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed