फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rathyaatra

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 05 Jul 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
rathyaatra
कैप्शन न. 37 रेवाड़ी।भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में भगवान शिव व पार्वती के रूप में कलाकार - फोटो : Rewari
भगवान जगन्नाथ महाराज की रथयात्रा महोत्सव वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। श्री जगन्नाथ यात्रा के संयोजक पंडित श्रीचंद भारद्वाज के दिशानिर्देशन में रथ यात्रा निकाली गई। श्री जगन्नाथ मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी टेकचन्द गौड़ ने बताया कि रथयात्रा में मुख्यातिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सयोंजक सतीश खोला ,भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल,भाजपा जिला महामंत्री अमित यादव ने पूजन किया। रथ यात्रा को सतीश खोला, अमित यादव , विजय कौशिक ने सामुहिक रूप से झण्डी दिखाकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। भगवान जगन्नाथ रथ के मुख्य सारथी बने समाजसेवी लाला पूर्णचंद भट्टेवाले ने रथ को चलाया तथा सूरजभान सैनी (किसान वाटिका) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सतीश खोला ने कहा कि किसी भी धार्मिक कार्य मे शामिल होना बड़े शौभाग्य से होता है। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र पालीवाल व अमित यादव ने कहा कि जीवन में सभी जनमानस को धार्मिक कार्यों में जरूर समय निकाल कर शामिल होना चाहिए। यात्रा के मध्य दोपहर में अनाज मंडी में विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की आरती कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

अनाज मंडी के समस्त व्यापारियों ने सामुहिक रूप से शिव मंदिर प्रांगण में भव्य आरती कर यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद कराया व 2 घंटे विश्राम के बाद पुन: यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए देर सायं वापिस जगन्नाथ मंदिर पर सम्पूर्ण हुई। रथ यात्रा में शहनाई, बम बम पार्टी, नगाड़ा पार्टी ,ब्रास बैंड व नाशिक बैंड के साथ विभिन्न झांकियां यात्रा में शामिल रही। यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए लोगों ने शहर में जगह जगह मीठा जल,ठंडाई व हलवे छोले का प्रसाद की स्टाल लगाकर वितरण किया। रथ यात्रा को सुचारू व सुरक्षित माहौल की व्यवस्था बनाने में जिला पुलिस का पूर्ण सहयोग रहा। रथयात्रा में प्रधान अशोक यादव,प्रधान राधेश्याम मित्तल,अजय मित्तल,सुरेश गर्ग,नरेश मित्तल,बलवन्त कौशिक,अशोक मुदगिल,मोहन तिवाड़ी,सुभाष अग्रवाल,रवि गौड़,भारत भूषण,दुष्यंत मुदगिल,रॉकी जोशी,कपिल गुप्ता एडवोकेट,राजेश शर्मा मोनू कोटिया,ब्रिजेश अग्रवाल,विशाल,कपिल शर्मा,रमेश वशिष्ठ व हरिश्चंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed