फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Raped for a year on the pretext of marriage, arrested

Rewari News: शादी का झांसा देकर एक साल तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Raped for a year on the pretext of marriage, arrested
रेवाड़ी। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत महिलाकर्मी ने अपने ही साथी कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने और एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के गांव लक्ष्मणपुरा निवासी मनोज है। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश जिला गोरखपुर की रहने वाली एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह एक कंपनी में कार्यरत है और यहां एक गांव में किराए के कमरे में रहती है। उसके साथ ही मनोज कंपनी में काम करता है। कंपनी में ही उसकी जान पहचान मनोज से हुई थी। मनोज ने उसे शादी करने का झांसा दिया। मार्च 2022 से दोनों एक साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि मनोज शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। युवती का आरोप है कि मनोज ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया और किसी अन्य युवती से शादी तय कर दी। दस मई को आरोपी ने कमरे पर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक अपने परिवार के साथ उसे यहीं छोड़कर चला गया। युवती की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed