फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rakesh has been playing the role of Manthra Mai in Ramlila for four decades

Rewari News: रामलीला में राकेश चार दशकों से निभा रहे हैं मंथरा माई का किरदार

Sun, 14 Sep 2025 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rakesh has been playing the role of Manthra Mai in Ramlila for four decades
13जेएनडी18: राकेश सेतिया ।
नरवाना। शहर में हर साल होने वाली श्री रामा भारतीय कला केंद्र की रामलीला का इंतजार पूरे क्षेत्र के लोग बेसब्री से करते हैं। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा यह मंचन न सिर्फ लोगों को रामायण की सीख देता है बल्कि अपने हास्य और मनोरंजन के पलों से भी दर्शकों को भावविभोर कर देता है।
विज्ञापन

इसके मंचन में जहां भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के चरित्रों के दर्शन होते हैं वहीं कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो अपने विशिष्ट अभिनय से दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इनमें से एक नाम है राकेश सेतिया उर्फ निटा का जो पिछले करीब चार दशकों से रामलीला मंचन में मंथरा माई का किरदार निभाकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब तक मंथरा माई का दृश्य मंच पर न दिखाया जाए तब तक दर्शकों को रामलीला अधूरी लगती है। रामलीला देखने आने वाले दर्शकों का कहना है कि राकेश सेतिया का किरदार इस भव्य आयोजन की जान है। हर साल लोग बेसब्री से उनके अभिनय का इंतजार करते हैं और जब वह मंच पर आते हैं तो तालियों और हंसी-ठहाकों से पूरा माहौल गूंज उठता है। नरवाना की रामलीला वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13जेएनडी18: राकेश सेतिया ।

13जेएनडी18: राकेश सेतिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed