फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajkumar and Geeta first in chess competition

Rewari News: शतरंज प्रतियोगिता में राजकुमार और गीता प्रथम

Mon, 21 Jul 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 21 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar and Geeta first in chess competition
फोटो : 5विश्व शतरंज दिवस पर प्रतियोगिता में भाग लेते शिक्षकगण। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर रविवार को कंपनी बाग में राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा की ओर से शिक्षकों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पुरुष वर्ग में जीपीएस रानोली के राजकुमार और महिला वर्ग में जीएसएसएस की गीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर जीएमएस खलेटा के संदीप कुमार और तीसरे स्थान पर जीएसएसएस गोकलगढ़ के प्रवीन अरोड़ा रहे। महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर जीआईएसएसएस बुराला की इलिया देवी और तीसरे स्थान पर पीएमश्री जीएसएसएस खोरी की आशा कुमार और मंजुला बाला रहीं।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में जिले के 40 सरकारी स्कूलों के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद संभारिया ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शतरंज जैसा खेल न केवल मानसिक क्षमता को विकसित करता है, बल्कि शिक्षकों के नेतृत्व कौशल और रणनीतिक सोच को भी बढ़ाता है। प्रतियोगिता में कुल 5 राउंड खेले गए, जिसमें पुरुष व महिला वर्ग के मुकाबले अलग-अलग आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में ऐसे और आयोजनों की योजना बनाने की बात कही जिससे शैक्षणिक वातावरण में खेल भावना का और अधिक संचार हो।
इस मौके पर स्कूल की निदेशक विनिता सरकार, प्रधानाचार्या दीपिका, विशिष्ट अतिथि गोविंद शर्मा व सचिन कुमार, सरोज यादव सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed