फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rajiv Gandhi was the architect of modern India: Former minister

राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे : कैप्टन अजय

Sat, 21 Aug 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the architect of modern India: Former minister
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते पूर्व विधायक कैप्टन अजय सिंह यादव? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न राजीव गांधी के जन्मदिवस पर राजीव चौक पर उनकी प्रतिमा पर पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने भारत को सूचना क्रांति एवं कम्यूटर युग से जोड़ा, जिसके चलते आज भारत सूचना और संचार में इतना समृद्ध हो गया है और लाखों लोगो को रोजगार प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंचायती राज, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करना उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को लोग ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने देश में खेल व कंप्यूटर को बढ़ावा देने के लिए काफी कुछ किया। राजीव-लोंगोवाल समझौता राजीव गांधी ने किया था, जिसको आधार बनाकर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पक्ष में एसवाईएल का फैसला सुनाया था। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट की शांति के लिए असम समझौता कराने वाले भी वे ही थे। उन्होंने देश के लिए और भी हितकारी कई कार्य किए हैं। ऐसी महान शख्सियत को हमसे आतंकवादी गतिविधियों के चलते खो दिया, उन्होंने देश के लिए अपनी शहादत दी।
विज्ञापन

साल साल में भाजपा के पास नहीं है कोई उपलब्धि
भाजपा की ओर से चलाई जा रही जन आशीर्वाद यात्रा पर कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि पिछले सात साल में कोई उपलब्धि भाजपा के पास नहीं है। भाजपा नेताओं को गांवों व शहरों में भाजपा नेताओं को घुसने नहीं दिया जा रहा है। वहीं जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा नेता सिर्फ कोरोना को फैला रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है, ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए जनता को जागरूक करना चाहिए। जबकि भाजपा नेता कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन करते हुए कोरोना फैला रहे हैं। यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालकर जनता को गुमराह करने में भाजपा लगी हुई है। जबकि नागपुर के कार्यालय में कई साल तक तिरंगा झंडा को फहराया भी नहीं था। तो फिर ये तिरंगे की अहमियत को क्या समझ सकते हैं। वहीं भाजपा नेताओं द्वारा जो राशन वितरित किया जा रहा है। उसमें प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री की फोटो लगाई जा रही है। जिसमें राशन से ज्यादा तो थैला बनाने में खर्च आ रहा है। भाजपा सरकार जन सेवा करने की बजाय अपने विज्ञापन पर ज्यादा जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed