फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Raj International School team was the winner

Rewari News: राज इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही विजेता

Sun, 14 Apr 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Raj International School team was the winner
रेवाड़ी। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्याति​थि नवीन सैनी व विशिष्ट
रेवाड़ी। झज्जर रोड स्थित श्रीराम पैलेस में श्रीराम स्पोर्ट्स अकादमी और भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एसआर इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों और अकादमी के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नवीन सैनी और विशिष्ट अतिथि परिषद के संरक्षक रमेश सचदेवा ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत मायने नहीं रखती, बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेना और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है। प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन राज इंटरनेशनल स्कूल की टीम और द्वितीय स्थान पर ताइक्वांडो चैंपियन अकेडमी रोहतक और तृतीय स्थान पर डीपीएस स्कूल बावल और वृंदावन इंटरनेशनल स्कूल रही।
विज्ञापन

इस दौरान नेशनल टीम के कोच सुनील कुमार और अशोक कुमार, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कोच अनिल पाल उपस्थित रहे। दिलीप डाबला, मनीष कुमार, आशीष, तरुण कुणाल आदि तकनीकी अधिकारियों ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश गोकल, रेवाड़ी शाखा के अध्यक्ष दिनेश सैनी, सचिव हुकुमचंद प्रजापत, कोषाध्यक्ष रामकिशोर सैनी, डॉ. दीपक सैनी व योगेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed