फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Railway vendor brutally murdered after a brawl at a liquor party

Rewari News: शराब पार्टी में विवाद के बाद रेलवे वेंडर की बेरहमी से हत्या

Fri, 29 Aug 2025 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Railway vendor brutally murdered after a brawl at a liquor party
मृतक, योगेश - फोटो : samvad
रेवाड़ी। बोलनी गांव में बुधवार की रात शराब पार्टी में विवाद के बाद रेलवे वेंडर योगेश (37) की उसी के दो दोस्तों भूरिया और कालिया ने बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। योगेश को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी पसली तक टूट गई। चाचा रामकिशन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बोलनी गांव का योगेश रेलवे वेंडर था। बुधवार की रात वह गांव के ही भूरिया और कालिया के साथ एक स्कूल की चहारदीवारी के पास शराब पी रहा था। कुछ ही देर में किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने योगेश की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे योगेश के सिर पर गहरी चोटें लगीं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन योगेश को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने यहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया था। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान योगेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था योगेश
योगेश घर का इकलौता बेटा था। उसकी चार साल पहले ही शादी हुई थी। योगेश की 3 साल की एक बेटी है। उसके सिर से पिता का साया उठ गया है।
वर्जन-



-योगेश के चाचा ने गांव के दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

-शिवदर्शन, प्रभारी, कसौला थाना, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed