फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   railway

रेलवे में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 06 Jul 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
railway
कोसली स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए । - फोटो : Rewari
भारत सरकार द्वारा भारतीय रेल के 7 प्रोडक्शन यूनिट व कुछ यात्री गाड़ियों के निगमीकरण और निजीकरण के जारी आदेश के विरोध में नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एंपलाइज यूनियन द्वारा करन सिंह व कृष्ण जमादार के नेतृत्व में मौजूदा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर काफी संख्या में रेल कर्मचारियों ने सरकार के 18 जून के 100 डेज एक्शन प्लान को रद्द करने की मांग करते हुए, निगमीकरण एवं निजीकरण का कड़ा विरोध किया। कृष्ण कौशिक ने कहा कि रेलवे की ओर से 100 दिन का एक्शन प्लान बनाया गया है, जिसमें रेलवे की उत्पादन इकाइयों को बंद कर निगम बनाया जा रहा है। यह रेलवे का निजीकरण करने का फैसला है। इससे कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात होगा। रेलवे के इस निर्णय के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है । देवेंद्र यादव ने बताया कि रेलवे में नई पेंशन स्कीम को समाप्त करने और रेलवे में निजीकरण करने के प्रयासों का विरोध किया जा रहा है। रेल प्रशासन जब तक अपना फैसला वापस नहीं लेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी देवेंद्र , किशोर कुमार, मनोज, जयपाल गौतम ,नरेश सैनी, सुनील ,योगेश ,अमित शर्मा, कृष्ण जमादार, राजेश,किशोरी, रविन्द्र, हनुवीर, सुभाष ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed