फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Railway Minister inaugurated Mamadia Typhar Container Manufacturing Company in Rewari of Haryana

रेवाड़ी पहुंचे रेलमंत्री: बोले-छोटे किसानों व उद्यमियों को बेहतर ढंग से ट्रांसपोर्ट संसाधन मुहैया करा रहा है रेल मंत्रालय

Sun, 19 Dec 2021 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 09:05 PM IST
सार

अश्विन वैष्णव ने मामड़िया ठेठर कंटेनर निर्माण कंपनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पीएम विजन अनुरूप सुगम साधन व्यवस्था में रेल मंत्रालय की भूमिका उल्लेखनीय है। 

विज्ञापन
Railway Minister inaugurated Mamadia Typhar Container Manufacturing Company in Rewari of Haryana
मामड़िया ठेठर में कंपनी के एमडी से जानकारी लेते रेल मंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलमंत्री अश्विन वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुरूप रेल मंत्रालय छोटे व्यापारी, छोटे किसान व छोटे उद्यमियों के लिए सुगम साधन की व्यवस्था करने के लिए कृत संकल्प है। रेल मंत्रालय गति शक्ति विजन के तहत छोटे कंटेनर के माध्यम से किसानों व उद्यमियों को व्यापार की व्यवस्था सुगम तरीके से प्रदान करना सुनिश्चित कर रहा है। ताकि किसान अथवा छोटा उद्यमी छोटे कंटेनर के माध्यम से अपनी फसल व अपने उत्पाद को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बिक्री के लिए सुगमता से ले जा सके।

विज्ञापन


रेलमंत्री रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गांव पाली स्टेशन के समीप गांव मामड़िया ठेठर में स्थित कल्याणी कास्ट टेक प्रा. लि. में छोटे कंटेनर निर्माण प्रक्रिया का शुभारंभ करने पहुंचे थे। जिले में पहुंचने पर रेलमंत्री का जिला प्रशासन की ओर से एडीसी आशिमा सांगवान व एसडीएम रविंद्र यादव ने पाली रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान रेलमंत्री स्टेशन पर मौजूद क्षेत्र के ग्रामीणों से भी रूबरू हुए और कहा कि रेल मंत्रालय छोटे किसानों व उद्यमियों के हितों को मद्देनजर रखते हुए सकारात्मक ढंग से उल्लेखनीय कदम बढ़ा रहा है। इससे सरकार के विजन अनुरूप हर वर्ग को लाभ हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः महेंद्रगढ़: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, महिला सहित तीन लोग हिरासत में

केंद्रीय रेल मंत्री के निरीक्षण के दौरान परिचालन एवं व्यवसाय विकास सदस्य संजय कुमार मोहंती, उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक  विजय शर्मा व उत्तर रेलवे महाप्रबंधक  आशुतोष गंगल व डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के प्रबंध निदेशक आरके जैन, नरेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

छोटा कंटेनर निर्माण नवाचार पद्धति का प्रारूप 

कंटेनर निर्माण प्रक्रिया का जायजा लेते हुए रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने कहा कि गति शक्ति विजन के तहत रेल-रोड-जल मार्ग से सुगम तरीके से सामान का ट्रांसपोर्ट व्यवस्थित ढंग से हो, इसके लिए सरकार की ओर से व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामडिय़ा ठेठर में कंटेनर निर्माण कंपनी द्वारा छोटे कंटेनर की नवाचार पद्धति को तैयार किया गया है। इस छोटे कंटेनर में 32 टन सामान आ सकता है। ऊपरी भाग से लोडिंग व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के काठूवास का भी वे दौरा कर रहे हैं, जहां ढाई टन क्षमता का सामान देश के एक कोने से दूसरे कोने में ले जाने का माध्यम छोटा कंटेनर तैयार किया गया है।  

मानक के अनुरूप तैयार हो रहे कंटेनर  

रेलमंत्री ने कहा कि विश्व में सभी स्थानों पर कंटेनर के माध्यम से सामान भेजे जा रहे हैं। इसका काफी प्रचलन हो चुका है। यहां मानक के अनुरूप कंटेनर का साइज तैयार किया जा रहा है।  

ओमिक्रॉन को लेकर रेल मंत्रालय सतर्क : वैष्णव

रेल मंत्री ने कहा  कि देश में जरूरत अनुसार अनेक ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है, किंतु हाल ही में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। ऐसे में अभी कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना करते हुए सुरक्षात्मक तरीके से ट्रेन संचालित हो रही हैं और कोरोना संक्रमण फैलाव के दृष्टिगत मंत्रालय स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed