फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rail traffic will be affected due to the block between Manheru and Bhiwani

Rewari News: मनहेरू और भिवानी के बीच ब्लॉक से रेल यातायात रहेगा प्रभावित

Tue, 18 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic will be affected due to the block between Manheru and Bhiwani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-हिसार रेलखंड के मनहेरू और भिवानी जंक्शन रेलवे स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के कारण चार ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि पांच ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार दोहरीकरण कार्य के चलते रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसके चलते चार ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से रद्दे रहेंगी। गाड़ी संख्या 54787 भिवानी-रेवाड़ी रेलसेवा 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप), गाड़ी संख्या 54788 रेवाड़ी- भिवानी रेलसेवा 22 अप्रैल से 7 मई तक (16 ट्रिप), गाड़ी संख्या 59632 हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 21 अप्रैल से 10 मई तक (20 ट्रिप) रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 59631 रेवाड़ी- हिसार रेलसेवा 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप) रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार पांच ट्रेनों के मार्ग प्रारंभिक स्टेशन से ही परिवर्तित किए गए हैं। गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 22 अप्रैल से 7 मई तक (16 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भिवानी सिटी, रोहतक व झज्जर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14030 मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा 22 अप्रैल से 7 मई तक (16 ट्रिप) मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19415अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा 27 अप्रैल व 4 मई को (02 ट्रिप) अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12983 अजमेर-चंडीगढ़ रेलसेवा दिनांक 2, 4 व 6 मई को (03 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी, ये रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12984 चंडीगढ़- अजमेर रेलसेवा दिनांक 3, 5 व 7 मई को (03 ट्रिप) चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रोहतक- झज्जर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर स्टेशन पर ठहराव करेगी।


प्रारंभिक स्टेशन से आंशिक रूप से रद्द रहेंगी यह ट्रेनें

गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी रेलसेवा 22 अप्रैल से 7 मई तक (16 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर रेलसेवा 22 अप्रैल से 7 मई तक (16 ट्रिप) भिवानी के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी। यह रेलसेवा भिवानी-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14730 फाजिल्का-रेवाड़ी रेलसेवा 22 अप्रैल से 7 मई तक (16 ट्रिप) फाजिल्का से प्रस्थान करेगी, ये रेलसेवा भिवानी तक ही संचालित हो। यह रेलसेवा भिवानी-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54782 रेवाड़ी-बठिण्डा रेलसेवा 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप) रेवाड़ी के स्थान पर भिवानी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed