फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rahul, Gaurav Mayank and Lalit winners in quiz competition

Rewari News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राहुल, गौरव मयंक व ललित विजेता

Wed, 04 Dec 2024 12:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
Rahul, Gaurav Mayank and Lalit winners in quiz competition
स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ में स्टॉफ। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा मुत्सिल भालखी में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में एक कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में बांटे गए चार सदन में से प्रत्येक से चार-चार विद्यार्थियों की टीम चयनित की गई।
विज्ञापन

चयनित टीम का सुबह के सत्र सभा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ताकि बच्चों में कंप्यूटर में इसके महत्व के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की वंदना से हुई। कंप्यूटर प्रवक्ता सुधीर यादव व नीतू कुमारी ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। विद्यार्थी खुशबू ने स्कॉरर की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन के विद्यार्थी राहुल, गौरव मयंक व ललित विजेता रहे। द्वितीय पायदान पर सुभाष चंद्र बोस हाउस के विद्यार्थी साक्षी, निध, चाहत आर्यन रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता मुकेश कुमार, इतिहास प्रवक्ता सतवीर शर्मा एसएमसी समिति के मेंबर वीरेंद्र समेत अन्य सभी शिक्षक वर्ग व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विजेता प्रतिभागियों को रजिस्टर व पेन देकर विद्यालय प्रिंसिपल संतोष कुमारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने अपने संदेश में कहा इस तरह के जागरूकता भरी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भविष्य में भी होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed