{"_id":"5723b3584f1c1b7014a91c0a","slug":"rachna-of-hissar-wait-to-meet-salman-khan-for-eye-s-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी के लिए सल्लू भाईजान के इंतजार में हिसार की मुन्नी रचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी के लिए सल्लू भाईजान के इंतजार में हिसार की मुन्नी रचना
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
सलमान का ही इंतजार कर रही सोलह साल की किशोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रील लाइफ में फिल्म बजरंगी भाईजान में जिस तरह मुन्नी पाकिस्तान में अपने घर वापसी के लिए सलमान के भरोसे थी। वैसे ही रियल लाइफ यानी असल जिंदगी में भी रचना नाम की एक 'मुन्नी' अपने सलमान भाईजान का इंतजार कर रही है। इंतजार, ताकि उसके फेवरेट सलमान उससे मिल सके और उनकी मदद से उसकी आंखों की रोशनी दोबारा वापस आ सके।
वो रोशनी जो करीब ढाई साल पहले टीबी की दवा के रिएक्शन के चलते धीरे-धीरे जाती रही। जिला झज्जर के गांव साल्हावास निवासी इस सोलह साल की किशोरी को सुल्तान फिल्म की शूटिंग के लिए 30 अप्रैल को रेवाड़ी लोको शेड और गोकलगढ़ गांव में शूटिंग करने आ रहे सलमान का ही इंतजार है। बॉलीवुड के दबंग खान से मिलने के लिए रचना और हिसार निवासी उसके गुरु सत्यवान ने उपायुक्त डॉ.यश गर्ग से भी गुहार लगाई है। रचना 12वीं कक्षा की छात्रा है और झज्जर जिले के गांव सल्हावास में पढ़ रही है। सत्यवान उसके शिक्षक हैं।
देख नहीं सकती तो सुनकर समझी बजरंगी भाईजान
रचना के मुताबिक वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। रचना बताती हैं कि सलमान की कई फिल्में देखी हैं। पिछले साल सलमान खान की बजरंगी भाईजान फिल्म रिलीज हुई। लेकिन ढाई साल पहले आंख की रोशनी जाने के बाद अब वह फिल्म देख नहीं सकती थी। इसके चलते उसने कई बार फिल्म को ध्यान से सुनकर ही एक्टिंग को फील किया।
विज्ञापन
पिता सब्जी लगाते, घर में हैं पांच और बहनें
रचना के साथ आए हिसार निवासी उसके गुरु सत्यवान के मुताबिक रचना के घर की माली हालत पहले से ही ठीक नहीं है। उसकी पांच बहनें हैं और पिता विनोद कुमार साइकिल पर घर-घर जाकर सब्जी बेच किसी तरह जीवन यापन करते हैं। टीबी की दवाइयां लेते समय इंफेक्शन से आंखों की रोशनी जाने के बाद रचना के इलाज और चेकअप में जमापूंजी भी चली गई। अब पिछले कुछ समय से उनकी तबियत भी खराब रहती है।
-------
बच्ची और उसके परिजन आकर मिले थे। सलमान से मिलने का लेटर प्रोडक्शन यूनिट को फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। अंतिम फैसला यूनिट के ही हाथ में होगा।
-डॉ.यश गर्ग, उपायुक्त, रेवाड़ी