फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Queue at the counter to deposit tax, people are waiting for hours

कर जमा करने के लिए काउंटर पर कतार, लोग कर रहे घंटों इंतजार

Wed, 23 Mar 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Queue at the counter to deposit tax, people are waiting for hours
नगर परिषद में टैक्स जमा करने के लिए कतार में लगीं महिलाएं। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नगर परिषद कार्यालय परिसर में बुधवार को काउंटर पर संपत्ति से संबंधित कर (टैक्स) जमा करने के लिए लोग पहुंचे थे। इस दौरान सभी काउंटर पर लंबी कतारें लगी हुईं थीं। अपनी बारी के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, गर्मी के चलते बुजुर्ग और महिलाओं को बुरा हाल रहा। परेशान लोगों ने प्रशासन से अतिरिक्त काउंटर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन की ओर से टैक्स जमा करने के लिए चार काउंटर शुरू कराया गया है। साथ ही छह कर्मचारी बकाया जमा करने का काम में लगे हुए हैं। नगरवासियों की परेशानी का आलम यह है कि बुधवार को कुछ समय के लिए सर्वर में परेशानी आने की वजह से यह काम प्रभावित हुआ। वहीं, बिजली की कटौती भी काम को देर तक लटका रही है। वहीं, गर्मी भी परेशानी बन रही है। इतना ही नहीं परिसर में लोगों के लिए पीने का स्वच्छ पानी की भी व्यवस्था नहीं है। बुधवार को दोपहर बाद पानी के सभी जग खाली पड़े थे। इस दौरान अपनी बारी के इंतजार में लोग परेशान दिखे। लोगों नगर परिषद प्रशासन से बकाया जमा कराने के लिए अतिरिक्त काउंटर शुरू कराने की मांग की। ताकि लोगों को काम जल्द से जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन

लोग बोले-अतिरिक्त काउंटर खुले तो जल्द हो काम
कर जमा करने आईं बुजुर्ग महिला दमयंती, मॉडल टाउन के जगदीश और अजय नगर निवासी हरिओम ने कहा कि वह काउंटर पर दो घंटे से अधिक समय से बैठी हैं, मगर उनका नंबर नहीं आया। इससे वे परेशान हो गई हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रशासन को पैसा जमा कराने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगानी चाहिए, जिससे लोगों की समस्याएं कम हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजीव नगर निवासी शुभम, शक्तिनगर निवासी जयपाल और कुतुबपुर के सूरत सिंह ने कहा कि वे दो से ढाई घंटे तक लाइन में खड़े हैं, लेकिन अभी तक उनकी बारी नहीं आई है। इसे लेकर वे परेशान हैं। नगर परिषद को लोगों की परेशानी का समाधान तुरंत करानी चाहिए।

कोट
नगरवासियों की परेशानी का आभास है। कार्यालय परिसर में चार काउंटर शुरू कराए गए हैं। साथ ही बिजली की कटौती से बचने के लिए बड़े जेनरेटर की व्यवस्था हो रही है। वाटर कूलर भी जल्द चालू करा देंगे। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आम लोगों के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित कराए गए हैं। जल्द एक अतिरिक्त काउंटर भी शुरू करा देंगे।
-पूनम यादव, चेयरपर्सन नप रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed