फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Put problems on Gram Darshan portal: Dushyant Chautala

रामीण ग्राम दर्शन पोर्टल पर समस्याएं डालें : दुष्यंत चौटाला

Sun, 23 Apr 2023 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Put problems on Gram Darshan portal: Dushyant Chautala
रेवाड़ी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने शनिवार को रेवाड़ी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने गांव बोहका में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की मुख्य तीन सड़कें बोहका से मंदोला, बोहका से श्रीनगर, बोहका से गोमला की सडक़ों का अगले 15 दिन में स्वीकृति देकर इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। बोहका गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और गांव के प्रवेश द्वार से लेकर जनसभा स्थल तक ढोल-नगाड़ों के साथ ले जाया गया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को बुलाकर गांव द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने के दिए निर्देश। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव में अगले सप्ताह पीपीपी को लेकर कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को कैसे मजबूत किया जाए, इसके लिए निरंतर प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए मंडी में फसल बेचने पर 48 से 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसे ट्रासंफर कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को और सशक्त के बनाने लिए हमारा निरंतर प्रयास रहेगा। इस बार बारिश के कारण किसानों की फसल में हुए नुकसान के लिए सरकार ने एक्शन लेते हुए 30 अप्रैल तक इसकी पूरी गिरदावरी करवाकर मई के पहले सप्ताह में मुआवजा किसानों के खाते में डालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पीएमश्री खोरी स्कूल के नए भवन का शुभारंभ
दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी के नवनिर्मित चार मंजिला भवन का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने की दिशा में सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों को मॉडल संस्कृति का दर्जा दिया जा रहा है। इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ गांव में डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ राव ने उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत

जिला बार एसोसिएशन में भी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बार एसोसिएशन में पहुचने पर प्रधान सौरभ राव ने उनका स्वागत किया और उप मुख्यमंत्री के सामने अपनीं मांगें रखीं। यहां पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला बार एसोसिएशन द्वारा मांगी गई लगभग सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बावल और कोसली में भी लाइब्रेरी बनाने के लिए 5-5 लाख रुपये भी दिए। इस मौके पर उप प्रधान धर्मेंद्र सैनी, सेक्रेटरी सुखराम, वाइस सेक्रेटरी प्रिया राज, खजांची सोमेंद्र, एडवोकेट रमेश यादव मसीत, नरेंद्र यादव खलेटा, संदीप सोनी, राकेश पवार, अनिल पवार, शौकीन शर्मा, प्रवीन शर्मा, सतपाल शर्मा मौजूद रहे।

पूर्व नप चेयरमैन व पार्षद ने की पार्टी ज्वाइन
नगर परिषद रेवाड़ी के पूर्व चेयरमैन हरीश अरोड़ा व पार्षद गीता अरोड़ा ने अपने समर्थकों सहित डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलकर जननायक जनता पार्टी में विश्वास जताते हुए शामिल हुए। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।


ये रहे मौजूद
जिला अध्यक्ष चौ. विजय सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, वरिष्ठ नेता सुनील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, प्रदेश महासचिव श्याम सुन्दर सभरवाल, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, प्रदेश सचिव रामफल कोसलिया, प्रदेश सचिव मनजीत जैलदार, रेवाड़ी हल्का प्रधान मलखान सिंह, बावल हल्का प्रधान राजबीर तिहाड़ा, शहरी प्रधान टेकचंद सैनी, चौ. देवीराम, पंचायती राज जिला संयोजक सतीश सरपंच, जिला प्रवक्ता अमन जून, इनसो प्रदेश प्रभारी रवि मसीत, युवा जिला प्रभारी संदीप खोरी, युवा प्रधान विपिन यादव, महिला प्रदेश महासचिव बिमला चौधरी, महिला जिला प्रधान कमलेश डाबला, सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed