फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Purses stolen from three women attending wedding ceremony

Rewari News: शादी समारोह में गई तीन महिलाओं के पर्स चोरी

Wed, 12 Feb 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Purses stolen from three women attending wedding ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शादी समारोह में गई तीन महिलाओं का नकदी से भरे पर्स चोरी हो गए। गांव गोकलगढ़ निवासी संदीप सैनी ने शहर थाना पुलिस को बताया कि उनकी भांजी की शादी थी। कार्यक्रम एक गार्डन में था। शादी में उसके मामा के लड़के राजकुमार सैनी की पत्नी और दो अन्य महिलाओं के पर्स चोरी हो गए। उसकी भाभी के पर्स में दो मोबाइल व 4 हजार रुपये थे। अन्य दो पर्स में 4 हजार तथा 5 हजार रुपये थे। शादी होने के बाद उसका भाई राजकुमार गुरुग्राम चला गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें एक युवक पर्स ले जाता दिखाई दे रहा है। उन्होंने 10 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed