{"_id":"68433ec3735796d8ed0982ba","slug":"purses-of-3-people-including-cisf-jawan-stolen-from-train-rewari-news-c-198-1-rew1001-220730-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रेन से सीआईएसएफ के जवान सहित 3 लोगों के पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रेन से सीआईएसएफ के जवान सहित 3 लोगों के पर्स चोरी
Sat, 07 Jun 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ट्रेन से सीआईएसएफ के जवान सहित राजस्थान के 3 लोगों के पर्स चोरी हो गए।
राजस्थान के झुंझुनू में मांडासी गांव निवासी महेश कुमार महरिया ने बताया कि वह सीआईएसएफ का सब इंस्पेक्टर हैं। वह दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात हैं। वह सैनिक एक्सप्रेस से झुंझुनू के लिए सफर कर रहे थे। इसी बीच ट्रेन से पर्स चोरी हो गया। पर्स में 8 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे।
राजस्थान के बाड़मेर निवासी दान सिंह ने बताया कि जोधपुर सुपर फॉस्ट एक्सप्रेस से दिल्ली आ रहा था। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो पर्स चोरी हो गया जिसमें 20 हजार रुपये थे। राजस्थान के जयपुर में मानसरोवर कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि वह पत्नी कविता के साथ जयपुर से हिसार के लिए सफर कर रहा था। रेवाड़ी और कोसली के बीच हमारा बैग चोरी हो गया। जिसमें साढ़े 7 हजार रुपये कैश, एटीएम, क्रेडिट कार्ड और दूसरे डॉक्यूमेंट चोरी हो गए।