{"_id":"6ad670a237a93d15090cdb9b","slug":"providing-equal-opportunities-to-women-is-essential-dr-namita-rewari-news-c-198-1-rew1001-247425-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को समान अवसर देना आवश्यक : डॉ. नमिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को समान अवसर देना आवश्यक : डॉ. नमिता
Tue, 20 Oct 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : Archive
बावल। राजकीय महाविद्यालय बावल में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को महिला सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, भाषण और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नमिता ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी रचनात्मक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संयोजन महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी नीरू के नेतृत्व में किया गया। समिति सदस्य डॉ. नीतू सिंह और डॉ. पूजा ग्रोवर ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में दिव्यांशी वर्मा, डॉ. किरण शर्मा और डॉ. रेखा चोपड़ा शामिल रहीं। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में संतोष, निशु, प्राची, एकता, सलोनी, जिया और श्रुति ने स्थान प्राप्त किए।