{"_id":"681a5a413732b58da20a6d54","slug":"protested-and-demanded-to-make-the-film-phule-tax-free-rewari-news-c-198-1-rew1001-219060-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रदर्शन कर की फिल्म फूले को टैक्स फ्री करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रदर्शन कर की फिल्म फूले को टैक्स फ्री करने की मांग
Wed, 07 May 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 08रेवाड़ी। लघु सचिवालय के बाहर फिल्म 'फूले' को हरियाणा में टैक्स फ्री करने सहित अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भीम आर्मी के सदस्यों ने महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फूले को टैक्स फ्री करने के की मांग को लेकर जिला सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। यहां अधीक्षक अशोक कुमार लांबा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रभारी रोहित वाल्मीकि ने की। रोहित वाल्मीकि ने कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि जाति उन्मूलन, स्त्री शिक्षा और सामाजिक समानता जैसे मूलभूत मुद्दों को उजागर करने वाली एक सशक्त सामाजिक दस्तावेज है। संगठन की मांग है कि फिल्म को राज्य के सभी सिनेमाघरों में बिना रोक टोक प्रदर्शित किया जाए। सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाए। छात्रों को यह फिल्म दिखाने के लिए निर्देश दिया जाए।
प्रदर्शन में ईश्वर सिंह सुठानी, मनमोहित सिंह, सुमित गोठवाल, रोहित वाल्मीकि, बुधराम सिंह, कंवर सिंह सैनी, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ढ़ोकवाल, हरिकिशन जाटव, ध्रुवकेश, अशोक कुमार ठेकेदार, प्रताप सिंह, भगत सिंह सांभरिया शामिल रहे।