फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Protest held in Rewari over death of two ITI students in road accident

Rewari: आईटीआई के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में हुआ विरोध प्रदर्शन, कक्षाओं का बहिष्कार

Tue, 16 Jan 2024 02:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 Jan 2024 02:57 PM IST
सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तीन बाइक पर सवार छात्रों की ट्राले के साथ टक्कर हो गई। इस दौरान प्रमोद व आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसको लेकर गुस्साए छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन
Protest held in Rewari over death of two ITI students in road accident
प्रदर्शन करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में आईटीआई के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मंगलवार को छात्रों का गुस्सा फूटा। गुस्साए छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। छात्रों ने इस दौरान पटौदी रोड स्थित आईटीआई के गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन भी किया। छात्रों का कहना है कि आईटीआई प्रशासन से उन्हें इंटर्नशिप मिली है लेकिन उनके लिए आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने बच्चों की आईटीआई स्टाफ से बात कराई।आईटीआई के ग्रुप इंस्पेक्टर प्रदीप यादव छात्रों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि वह बच्चों को कंपनी तक ले जाने के लिए बस की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों से भी बात की है। जल्द ही इसका समाधान होगा। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
सोमवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सुबह के समय पटौदी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत लिसाना निवासी प्रमोद, कुंडल निवासी आशीष व माॅडल टाउन निवासी रोहित सुबह बाइक पर हीरो मोटोकार्प कंपनी में जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। जाते समय साहबी नदी के निकट बाइक की ट्राले के साथ टक्कर हो गई। इस दौरान प्रमोद व आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, रोहित को गंभीर चाेटें आई है। उसका शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed