फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Protest against the increase in electricity rates

Rewari News: बिजली दरों में की गई वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 03 Apr 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Protest against the increase in electricity rates
फोटो : 10आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन बिजली दरों में की गई वृद्धि को लेकर प्रदर्शन करते हु
रेवाड़ी। बिजली दरों में की गई वृद्धि के विरोध में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला प्रधान रामकुमार निमोठ एवं खोल ब्लॉक के प्रधान अमर सिंह राजपुरा के नेतृत्व में सांकेतिक प्रतिवाद स्वरूप मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया गया।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा कि बिजली दरों में की गई वृद्धि गलत और नाजायज है। किसान, मजदूर छोटे दुकानदारों के लिए यह वृद्धि असहनीय है। जरूरत तो इस बात की थी कि आम उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवाई जाती। कॉमरेड सिंह ने कहा कि सरकार की योजना पूरी तरह से बिजली का निजीकरण करने की है। प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने की योजना है। कंपनियों के मुनाफा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार नया बिजली बिल लेकर आई है, जबकि बिजली एक मौलिक जरूरत बन चुकी है। बिजली लूट और मुनाफा का जरिया नहीं हो सकती। इसके विरोध में हर स्तर पर बिजली उपभोक्ता कमेटियां बनाकर जोरदार आवाज उठाने की जरूरत पर बल दिया। मोहिंदर, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, मोहन इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed