{"_id":"682a255de3edea1e920c48ad","slug":"proposal-sent-to-run-summer-special-train-from-gwalior-to-amritsar-via-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-219701-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्वालियर से रेवाड़ी होते हुए अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्वालियर से रेवाड़ी होते हुए अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
फोटो : 2अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। रेलवे की तरफ से ग्वालियर से अमृतसर वाया रेवाड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। इस रूट पर लंबे समय से स्पेशल ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।
बोर्ड से मंजूरी मिलते ही इस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अगर इस स्पेशल ट्रेन का संचालन होता है तो पहली बार अलवर, रेवाड़ी, भिवानी और हिसार को ग्वालियर के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। साथ ही रेवाड़ी, भिवानी और हिसार के यात्रियों को आगरा कैंट के लिए पहली बार सीधा रेल संपर्क मिलेगा।
इससे इन क्षेत्रों के हजारों यात्री जो ग्वालियर या आगरा जाने के लिए दिल्ली या अन्य स्टेशनों का सहारा लेते थे, उन्हें सीधी ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
साथ ही इस रूट में विभिन्न स्टेशनों से अमृतसर जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को भी अमृतसर जाने के लिए भी सुविधा हो सकेगी। इस ट्रेन की कुल 9 ट्रिप चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि यदि यात्रियों की संख्या संतोषजनक रहती है और संचालन सुचारू रहता है, तो भविष्य में इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाने और जाखल-धुरी स्टेशन पर भी स्टॉपेज के लिए रेलवे को विचार करना चाहिए।