{"_id":"67f95eb15d8c4e96480bb34b","slug":"procession-taken-out-on-the-death-anniversary-of-baba-balaknath-ji-maharaj-rewari-news-c-198-1-rew1001-217815-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाबा बालकनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाबा बालकनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। धानक धर्मशाला में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव स्वागत करते हुए मंदिर ब
रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड स्थित धानक धर्मशाला में मंदिर बगीची कार्यकारिणी की ओर से श्रीश्री 1008 बाबा बालकनाथ जी महाराज की 52वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय शोभायात्रा, सत्संग एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया, वहीं समाजबंधुओं से रेवाड़ी के विकास में सहयोग की भी अपील की। इस दौरान उन्होंने समाज को पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में पहुंचे रेवाड़ी विधायक का कार्यकारिणी व समाजबंधुओं के अलावा दुकानदार एसोसिएशन, वाल्मिकी समाज सहित अन्य संगठनों की ओर से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि रेवाड़ी का विकास ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। इसके लिए उन्होंने विधानसभा में इलाके की विभिन्न मांगों को उठाते हुए जमकर पैरवी की। उन्होंने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए आई लव रेवाड़ी मुहीम के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में भी सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने समाज की मांग पर विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की तथा अन्य मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दौरान उन्होंने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
धर्मशाला परिसर में आयोजित समारोह का समापन शुक्रवार को विशाल भंडारे के साथ किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संरक्षक रामसिंह निनानियां, प्रधान अशोक सोलंकी, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र इंदौरा, सचिव श्याम लाल निनानियां, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार मोरवाल, सुभाष सोलंकी, लेखा परीक्षक अभय सिंह निनानियां, उपप्रधान मगनलाल इटकान, उप कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोलंकी, संगठन मंत्री हरिओम इंदौरा, सदस्य राकेश कुमार, भूप सिंह खरेरा, देशराज डाबला, रवि इंदौरा, दरियाव सिंह, भाजपा नेता प्रविदंर किराड़ समेत समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।