{"_id":"677d697fcebe54d8e401eae5","slug":"problems-related-to-pension-property-id-ppp-came-up-in-solution-camp-rewari-news-c-198-1-rew1001-213688-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समाधान शिविर में आईं पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, पीपीपी से जुड़ी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समाधान शिविर में आईं पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, पीपीपी से जुड़ी समस्याएं
Tue, 07 Jan 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 13जिला सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा को समस्या
- फोटो : मृतक संकेत।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में मंगलवार को क्रीड, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी और पीपीपी से संबंधित समस्याएं आईं।
समाधान शिविर में जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने आमजन की शिकायतें सुनीं। इनमें क्रीड, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, पीपीपी सहित अन्य प्रकार की समस्याएं आई। जिला उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों को हिदायत दी है कि वे सरकारी कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ मधुर व्यवहार करें और उनके कार्यों को प्राथमिक स्तर पर ही निपटाने की चेष्टा करें। प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर समाधान करना है। ये शिविर न केवल प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, बल्कि नागरिकों को उनकी समस्याओं के निवारण के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से भी राहत दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे समस्याओं का समाधान होने से नागरिकों को राहत मिली है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने नागरिकों से समाधान शिविर का अधिक से अधिक फायदा उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने आवेदन और संबंधित दस्तावेज साथ लाएं ताकि समस्याओं का निपटारा सुगमता से और बिना किसी देरी के हो सके। विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहते हैं, जिससे समस्याओं को हल करने में समय की बचत होती है। पारदर्शी प्रक्रिया से नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य विभागों से अधिकारी उपस्थित थे।