फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pro. Dilbagh Singh will be the new Registrar of IGU.

Rewari News: प्रो. दिलबाग सिंह होंगे आईजीयू के नए कुल सचिव

Fri, 07 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pro. Dilbagh Singh will be the new Registrar of IGU.
फोटो : 11प्रोफेसर दिलबाग सिंह - फोटो : मैच में बॉलिंग करता खिलाड़ी व शॉट खेलता बल्लेबाज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा में कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत प्रोफेसर दिलबाग सिंह इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के नए कुलसचिव होंगे। राजभवन की तरफ से जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें कुलसचिव नियुक्त किया है।

प्रो. दिलबाग सिंह ने अपनी उच्च शिक्षा एवं पीएचडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पूरी की है और वे चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह डीन ऑफ फिजिकल साइंस, डीन ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग, डीन ऑफ कॉलेज, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन, चेयरपर्सन कंप्यूटर साइंस, चेयरपर्सन गणित विभाग और रसायन विभाग, प्रेसिडेंट एलुमनाई एसोसिएशन, विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी समिति के सदस्य और अकादमिक काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सिमुलेशन मॉडलिंग, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स और कंप्यूटर नेटवर्किंग के क्षेत्र में अनेक शोध पत्र एवं पुस्तकें प्रकाशित की है तथा शोधार्थियों का पीएचडी के लिए मार्गदर्शन भी किया है। इसके अतिरिक्त वह विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में अपने शोध कार्य को प्रस्तुत कर चुके हैं। प्रोफेसर दिलबाग सिंह कल यानी 7 फरवरी को विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद का कार्यभार संभालेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव ने उन्हें इसके लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed