फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Prize distribution will be held in the memorial ceremony on 18th

Rewari News: स्मृति समारोह में 18 को होगा पुरस्कार वितरण

Mon, 16 Sep 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Prize distribution will be held in the memorial ceremony on 18th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता और साहित्य संरक्षण परिषद ने बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कार की घोषणा कर दी है। बाल भवन में 18 सितंबर को बाबू बालमुकुंद के स्मृति समारोह में पांच पुरस्कार दिए जाएंगे।
बाबू बालमुकुंद गुप्त की 117वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह में चयनित शायर व साहित्यकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। परिषद के महासचिव सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि जिले के शायर नैरंग सरहदी के मरणोपरांत उनके साहित्यिक योगदान के लिए बाबू बालमुकुंद गुप्त कोहिनूर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। दौसा राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र यादव आजाद, महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग निवासी विजयपाल सेहलंगिया को हिंदी और डॉ. ओमप्रकाश कादयान हिसार व मास्टर राम अवतार गुढ़ा (महेंद्रगढ़) को उत्कृष्ट लेखन के लिए बाबू बालमुकुंद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

गुप्त के प्रपौत्र बिमल गुप्त की ओर से दिए जाने वाले इन सभी पुरस्कारों में 5100 रुपये नकद, प्रशस्ति-पत्र, शाल और श्रीफल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि समारोह में बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कारों के अलावा करीब एक दर्जन नवप्रकाशित कृतियों का लोकार्पण किया जाएगा और विचार गोष्ठी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed