{"_id":"67c20119c93aaf0c870aac3d","slug":"priya-and-sakshi-first-in-poster-presentation-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-215890-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पोस्टर प्रस्तुति स्पर्धा में प्रिया व साक्षी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पोस्टर प्रस्तुति स्पर्धा में प्रिया व साक्षी प्रथम
Sat, 01 Mar 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोसली। महिला सरकारी रीजनल सेंटर कृष्ण नगर के विज्ञान विभाग की ओर से से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान हुई पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रिया व साक्षी प्रथम, पिनकेश व दिव्या द्वितीय और तमन्ना व नीकू तृतीय स्थान पर रहीं। डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना था। मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार शर्मा ने विज्ञान के दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रिया व साक्षी प्रथम, पिनकेश व दिव्या द्वितीय, तमन्ना व नीकू तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अदिति प्रथम, सोनिका द्वितीय, कुकू तृतीय स्थान पर रहीं।
मॉडल प्रदर्शनी में पलक व तमन्ना प्रथम, सोनिका द्वितीय, स्नेहा व खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। ओमबीर सिंह तंवर और योगेश यादव ने रीजनल सेंटर पहुंचकर इस मौके पर रीजनल सेंटर के आगे बढ़ते स्तर के लिए खुशी व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
मॉडल प्रदर्शनी में पलक व तमन्ना प्रथम, सोनिका द्वितीय, स्नेहा व खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। ओमबीर सिंह तंवर और योगेश यादव ने रीजनल सेंटर पहुंचकर इस मौके पर रीजनल सेंटर के आगे बढ़ते स्तर के लिए खुशी व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन