फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Private schools will have to give information about fee increase by May 31

Rewari News: निजी स्कूलों को 31 मई तक देनी होगी फीस बढ़ोतरी की जानकारी

Tue, 21 May 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Private schools will have to give information about fee increase by May 31
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के सभी निजी स्कूलों को फीस बढ़ोतरी की जानकारी फॉर्म-6 के माध्यम से 31 मई तक शिक्षा विभाग को देनी होगी। फार्म-6 के माध्यम से फीस बढ़ाने की जानकारी न देने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
नया सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को फार्म-6 भरने के आदेश दिए थे लेकिन स्कूलों ने जो जानकारी दी वह संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद विभाग ने दोबारा एमआईएस पोर्टल खोल दिया है। विभाग ने फार्म-6 का नया फार्मेट जारी किया है। इस फार्मेट के अनुसार ही स्कूलों को फीस संबंधी जानकारी देनी होगी। इस फार्म में स्टाफ को दिए जा रहे वेतन की भी जानकारी देनी होगी। सही व समय पर जानकारी न देने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ठोस कदम भी उठा सकता है।
विज्ञापन

जिले में 352 निजी विद्यालय हैं। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि निजी स्कूलों में मार्च से ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गया था और फॉर्म-6 भी भरे जा रहे थे लेकिन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी का चुनाव में ड्यूटी होने के कारण इन फार्मों को चेक नहीं किया जा सका था। अब जब चेक किया तो पता चला कि निजी संस्थाओं द्वारा फॉर्म में भरी गई जानकारियां काफी गलत हैं। इसके बाद विभाग ने एक बार दोबारा से मेरी संस्थाओं को फॉर्म भरने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग को सूचना मिली है कि निजी संस्थानों में वेतन और फीस को लेकर काफी गड़बड़ी चल रही है। इसके अलावा स्कूल फार्म-6 में फीस बढ़ोतरी कुछ और दिखाते हैं, जबकि अभिभावकों से फीस कुछ और वसूली जाती है।


..........

.


वर्जन-

शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को दोबारा फॉर्म भरने के निर्देश दिए हैं। निजी स्कूलों को 31 मई तक फॉर्म भर कर देना होगा। इससे पहले भरे गए फॉर्म में खामियां पाई गई थीं।-महेंद्र सिंह खगनवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed