{"_id":"647cce4e8664193f3a0d23d6","slug":"principal-promoted-after-2021-will-learn-the-tricks-of-leadership-ability-and-financial-management-rewari-news-c-198-1-rew1002-737-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नेतृत्व क्षमता और वित्तीय प्रबंधन के गुर सीखेंगे 2021 के बाद पदोन्नत प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नेतृत्व क्षमता और वित्तीय प्रबंधन के गुर सीखेंगे 2021 के बाद पदोन्नत प्राचार्य
Sun, 04 Jun 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। वर्ष 2021 के बाद पदोन्नत प्राचार्यों को नेतृत्व क्षमता और वित्तीय प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा, गुरुग्राम के तत्वाधान में इंडक्शन ट्रेनिंग का आयोजन करवाया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हुसैनपुर में 5 जून से शुरू होने वाली ट्रेनिंग में रेवाड़ी जिले के 46 और महेंद्रगढ़ जिले के 59 प्राचार्य भाग लेंगे। इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 17 जून तक प्रातः 9:30 से सायंकाल 4:30 तक किया जाएगा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुभाष चंद्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नेतृत्व गुणों को समझाकर जमीनी स्तर पर विद्यालयों में बदलाव व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण करना है। राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा एवं शंकाओं का समाधान किया जाएगा।
आईएफआईसी विंग की इंचार्ज डॉ संगीता ने बताया कि इस दौरान पर प्रशिक्षुओं को 'निपा' द्वारा तैयार किये गये मॉड्यूल आधारित विद्यालय नेतृत्व के प्रति दृष्टिकोण, स्वयं का विकास, नवाचार, टीम वर्क, विद्यालय प्रबंधन, गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय विकास योजना का निर्माण, वित्तीय संबंधित, एचआरएमएस, पीएफएमएस, एमआईएस, लोन, आरटीई, आरटीआई, जीपीएफ, पेंशन, लीव व कंडक्ट रूल आदि विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित कर शंकाओं का समाधान किया जाएगा। प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बीर सिंह, प्राध्यापक डॉ. निरेन पाल, दीपक कुमार व डॉ संगीता की एक कोर टीम का गठन किया गया है जिसकी प्रशिक्षण से संबंधित हर गतिविधि पर नजर रहेगी तथा अन्य गतिविधियों में धर्मेंद्र यादव, डॉ. रामफल, गैर शैक्षणिक स्टाफ व चतुर्थ कर्मचारी सहयोग करेंगे।